Shareek 2: Jimmy Sheirgill और Dev Kharoud की प्रेम कहानी (2022)

Shareek_2_Jimmy_Sheirgill_और_Dev_Kharoud_की_प्रेम-कहानी_2022

Shareek 2

शारिक 2: नवनीत सिंह के निर्देशन में बनी है और फिल्म की कहानी इंदरपाल सिंह ने लिखी है। फिल्म के डायलॉग गुरप्रीत सेहजी ने लिखे है। यह फिल्म ओहरी प्रोडक्शंस, व्हाइट हिल स्टूडियोज और थिंड मोशन फिल्म्स के बैनर में बानी है। Shareek 2 2014 में आइ Shareek का sequal है। उसमें भी जिमी शेरगिल और देव खरौद मुख्य अभिनेता थे। फिल्म का ट्रेलर 16 जुन को रिलीज़ किया जा चूका है और सिनेमाघरों में यह आपको 8 जुलाई 2022 को देखने को मिलेगी।

Shareek 2 के मुख्य कलाकार

जिमी शेरगिल, देव खरौद, शरण कौरी, योगराज सिंह, मुकुल देवी, महावीर भुल्लारी, अनीता मीट, अमन सुतारधारी, अमर नूरी, और सुनीता धीरो Shareek 2 में मुख्य भूमिका में है।

Shareek 2 की कहानी

Shareek 2 का ट्रेलर देखकर कहानी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। फिल्म में जिमी शेरगिल और देव खरौद सौतेले भाई है। पिता के मरने के बाद दोनों में ज़मीन जायदाद को लेके मनमुटाव बढ़ जाता है जिसका फायदा Shareek उठाते है। फिल्म में देव खरौद बस इतना चाहते है कि उन्हें उनके पिता का नाम और उनका हक़ मिले, वही दूसरी तरफ जिमी शेरगिल उससे नफरत करते है और उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते। उन्ही Shareek में से एक है मुकुल देव, मुकुल देव का फिल्म में विलन का किरदार है। मुकुल सौतेले भाइयो में आग नज़र आ रहे है।

इन भाइयो के बीच की दुश्मनी तब और बढ़ जाती है जब इनके बीच एक लड़की आ जाती है। दोनों भाइयो को एक ही लड़की से प्यार हो जाता है मगर उसकी शादी जिमी शेरगिल से हो जाती है और शादी के बाद जिमी शेरगिल को पता चलता है की वो लड़की उसके सौतेले भाई से प्यार करती है जिससे वो दुनिया में सबसे ज्यादा नफरत करता है।

ट्रेलर में बस इनकी दुश्मनी दिखाई गयी है, पर क्या फिल्म के आखिर तक इन भाइयो की ही दुश्मनी चलती रहेगी या फिर दोनों भाई इनके असल Shareek को पहचान कर साथ में आ जायँगे? इसके लिए तो फिल्म को देखना पढ़ेगा 8 जुलाई को। इसके अलावा आपको बता दे की जिमी शेरगिल 4 साल बाद पंजाबी सिनेमा में वापसी करने जा रहे है।

Shareek 2 फिल्म रिव्यु

Shareek 2 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी थी और दर्शको द्वारा इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की शुरुवाती कहानी का तो अंदाज़ा लगाया जा सकता था मगर फिल्म का जो अंत दिखाया गया वो बिलकुल की अंदाज़े से बाहर था।

मुकुल देव फिल्म में नकारात्मक किरदार में थे और योगराज सिंह के छोटे भाई। योगराज सिंह फिल्म में एक इज़्ज़ारदार और रसूक वाले इंसान है और अपने गाँव के सरपंच भी है। वही मुकुल देव शराबी दिखाए गए है और मुकुल ही पूरी फिल्म को चला रहे है। मुकुल पूरी तरह से एक शरीक की भूमिका निभा रहे है। कैसे बचपन से ही दोनों सौतेले भाइयो में नफरत पैदा करना। एक के बाद एक उनकी ज़िन्दगी में भवंडर लाते जा रहे है।

देव खरूद की अदाकारी का तो कहना ही क्या। देव खरूद को दर्शको ने तो पसंद किया ही साथ ही योगराज सिंह ने भी देव की काफी तारीफ़ की। शरण कौर ने अपना किरदार अच्छे से निभाया और उनकी अदाकारी और खूबसूरती ने दर्शको का दिल भी धड़का दिया।

जिम्मी शेरगिल का तो कहना की क्या, फिल्म में इनका डबल रोल है। जिम्मी सारी उम्मीदों पर खरे उतरे है। 4 साल बाद पंजाबी सिनेमा में शानदार वापसी की है जिम्मी ने। अगर अभी तक आप सोच ही रहे है Shareek 2 को देखने के लिए तो आपको जरूर देखनी चाहिए यह फिल्म।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *