Bajre Da Sitta म्यूजिकल, पारिवारिक ड्रामा
फिल्म का नाम | बजरे दा सिट्टा |
---|---|
रिलीज़ डेट | 15 जुलाई 2022 |
निर्देशक और लेखक | जस ग्रेवाल |
कास्ट | निर्मल ऋषि, एम्मी विर्क, तानिया और गुगु गिल |
संगीत
बोल सिंगर |
जयदेव कुमार, अविवी एसआरए और उस्ताद हंसराज बहली
वीत बलजीत, हरमनजीत, बीर सिंह, जस गरेवाल, विजय विवेक, वर्मा मलिक, जस्सी पाखी एम्मी विर्क, ज्योतिका टंगरी, नूर चहल, सरगी मान & उस्ताद मोहम्मद रफ़ी |
फिल्म टाइप | म्यूजिकल, पारिवारिक ड्रामा |
बजट | 8-10 करोड़ |
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | – |
IMDb रेटिंग | – |
एम्मी विर्क और तानिया
2020 में आई सुफ़ना के बाद एम्मी विर्क और तानिया एक बार फिरसे दर्शको का मनोरंजन करने के लिए आ चुके है अपनी अगली फिल्म Bajre Da Sitta के साथ। Bajre Da Sitta एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है जिसमें निर्मल ऋषि जी, गुगु गिल, एम्मी विर्क और तानिया अहम भूमिका में है।
फिल्म सुफ़ना 2020 में आई जगजीत और तेग की प्रेम कहानी थी जिसे दर्शको ने बहुत प्यार दिया। अब एक बार फिरसे यह जोड़ी पर्दे पर साथ में वापिस आ रही है।
Bajre Da Sitta की कहानी
Bajre Da Sitta की कहानी है उस दौर की जब मौसिकी को बड़े और इज़्ज़तदार घरानो में पेशे के रूप में अच्छा नहीं समझा जाता था। फिल्म की कहानी उसी दौर को दर्शा रही है की कैसे एक बड़े घराने की 2 बहने जिन्हे गाने का शोक है, उनका शोक उनकी जिन्दागी को कैसे बदलेगा और उसका क्या असर होगा उनके परिवार पर ? क्या उनकी प्रतिभा सामाज की रूढ़िवादी विचारधारा में दब कर रह जायगी या फिर वो समाज की सोच से ऊपर उठकर अपनी मौसिकी के शोक को पूरा कर लेंगी ? यह हमें 15 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में पता चलेगा।
इसके अलावा Bajre Da Sitta फिल्म जिस दौर की है तो उस वक्त को जिन्होंने जिया है और अपनी आँखों से देखा है, उन्हें उनका वो वक़्त ज़रूर याद आएगा। यदि फिल्म देखने के बाद आपके परिवार में भी किसी को उनके वक़्त की याद आ जाये तो उसे हमारे साथ भी साझा ज़रूर कीजियेगा।
फिल्म का संगीत
Bajre Da Sitta के दो गाने Bajre Da Sitta (2:21) और सुरमेदानी (2:46) YouTube पर रिलीज़ हो चुके है और दोनों गीत ट्रेंडिग में है।