Rocketry: The Nambi Effect
फिल्म का नाम | रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट |
---|---|
रिलीज़ डेट | 1 जुलाई 2022 |
निर्देशक | आर. माधवन |
कास्ट | आर माधवन, सिमरन, रजित कपूर, गुलशन ग्रोवर |
संगीत | सैम सी. एस. |
फिल्म टाइप | बायोग्राफी |
बजट | 60 करोड़ |
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | डे 1: 75 लाख |
IMDb रेटिंग | 9.2 |
एस नंबी नारायणन
एस नंबी नारायणन जी का जन्म 12 दिसंबर 1941 को हुआ था। वह एक एक भारतीय एयरोस्पेस इंजीनियर हैं, जिन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में काम किया है। उन्हें 2019 में भारत सरकार द्वारा तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने उस टीम का नेतृत्व किया जिसने भारत द्वारा लॉन्च किए गए पहले पीएसएलवी में इस्तेमाल किए गए विकास इंजन के लिए फ्रेंच से तकनीक हासिल की थी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में, वह क्रायोजेनिक्स डिवीजन के प्रभारी थे।
1994 में उन्हें दुश्मन देश के साथ अपने ही देश की ख़ुफ़िया जानकारी को साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्होंने एक कानूनी लड़ाई लड़ी और अपनी बेगुनाही को साबित किया। Rocketry: The Nambi Effect फिल्म उन्ही की ज़िन्दगी और संगर्ष पर आधारित है।
फिल्म Rocketry: The Nambi Effect से जुड़ी कुछ मोटी बाते
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट 1 जुलाई 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरो में रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म को अलग अलग भाषाओ में रिलीज़ किया गया है। रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट की शुरुवात भले ही धीमी रही हो और फिल्म ने हिंदी बेल्ट में पहले दिन 75 लाख की ओपनिंग की हो मगर अब फिल्म का कलेक्शन बढ़ता ही जा रहा है क्युकी दर्शको द्वारा फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।
आर. माधवन ने इस फिल्म को तैयार करने में 5 साल का समय लिया और फिल्म को देखने के बाद मैं यह कह सकता हूँ कि उन्होंने बेहद ही शानदार तरीके इस फिल्म को 157 मिनट में दिखाया है। फिल्म में जितने भी किरदार है सबने शानदार काम किया है।
फिल्म में सर विक्रम साराभाई जो ISRO के फाउंडर है और मिसाइल मैन ऑफ़ इंडिया, सर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम भी है। दोनों के साथ ही सर नंबी का काफी अच्छा रिलेशन दिखाया गया है, बल्कि सर विक्रम साराभाई को तो सर नंबी अपने पिता से कम नहीं समझते थे ना सर विक्रम साराभाई उन्हें अपने बेटे से कम समझते थे। इसके अलावा फिल्म में नांबी सर ने अपनी थीसिस कैसे की थी, कैसे वह भारतीय वैज्ञानिको की टीम बनाकर फ्रांस गए और वहाँ रॉकेट के इंजन को बेहतर करने से लेकर और रूस से इंजन भारत लाय। इसी तरह की उनकी ज़िन्दगी से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण घटनाये इस फिल्म में दिखाई गयी है।
यह फिल्म आपको हंसायेगी भी, रुलायेगी भी और आपको गर्व भी महसूस करवाएगी। फिल्म में कुछ सीन ऐसे भी है जहाँ शायद आपका खून भी उबाल मार जाए।
आर. माधवन की डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक मास्टरपीस है, हैरानी हुयी की इस फिल्म के पहले दिन का हिंदी बेल्ट का कलेक्शन सिर्फ 75 लाख ही रहा। यदि आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो मेरी विनती है कि इसे जरूर देखे और सिनेमाघर में जाकर देखे। यह फिल्म पूरी तरह से आपके समय के लायक है।
आज अगर भारत कमर्शियल रॉकेट बाकी देशो के मुकाबले सबसे कम दामों में अंतरिक्ष में भेज पा रहा है, मिशन मंगल जैसे प्रोजेक्ट कर पा रहा है तो उसमें सबसे बढ़ा हाथ एस नंबी नारायणन जी का है।
इसलिए यह फिल्म तो देखनी बनती है।
आपको Rocketry: The Nambi Effect कैसी लगी? आपकी रेटिंग और आपके कमैंट्स के साथ जरूर बताये।