तापसी पन्नू और पावेल गुलाटी की नई मिस्ट्री ड्रामा फिल्म दोबारा की स्टार कास्ट और फिल्म रिव्यु (2022)

Dobaaraa_Duniya_Mein_2022

फिल्म दोबारा मिस्ट्री और ड्रामा

दोबारा, जिसे 2:12 के रूप में भी दिखाया गया है, अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित 2022 की भारतीय हिंदी भाषा की मिस्ट्री ड्रामा फिल्म है। फिल्म में तापसी पन्नू और पावेल गुलाटी हैं मुख्य भूमिका में है।

दोबारा के निर्माता

इस फिल्म का निर्देशन शोभा कपूर, एकता कपूर, सुनीत खेत्रपाल और गौरव बोस ने किया है।

फिल्म दोबारा का संगीत

फिल्म दोबारा का स्कोर शोर पुलिस ने दिया है और इसके गीत का काम शोर पुलिस और गौरव चटर्जी ने किया है। फिल्म में तीन गाने है, वक़्त के जंगल जिसे अरमान मालिक ने गाया है। दूसरा है वेहम – इसे फोट्टी सेवन ने गाया है और तीसरा है दरिया है, यह गीत क्लिंटन सेरेजो और बियांका गोमस ने गाया है।

दोबारा 2018 स्पेनिश फिल्म मिराज का रीमेक हैऔर 19 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया है।

दोबारा मुख्य और सहायक किरदार

तापसी पन्नू

Taapsee_Pannu_Chatterjee_Dobaaraa_Duniya_Mein_2022
Credit: Taapsee Pannu (Instagram)

तापसी पन्नू फिल्म दोबारा में अंतरा भट्ट की भूमिका में है।

पावेल गुलाटी

Pavail_Gulati_Dobaaraa_Duniya_Mein_2022
Credit: Pavail Gulati (Instagram)

पावेल गुलाटी फिल्म में पावेल गुलाटी डीसीपी चंदन यादव की भूमिका में है।

नासिर

Nassar_Dobaaraa_Duniya_Mein_2022

राहुल भट्ट

Rahul_Bhat_Dobaaraa_Duniya_Mein_2022
Credit: Rahul Bhat (Instagram)

हिमांशी चौधरी

Himanshi_Choudhry_Dobaaraa_Duniya_Mein_2022

शाश्वत चटर्जी

Saswata_Chatterjee_Dobaaraa_Duniya_Mein_2022
Credit; Saswata Chatterjee (Instagram)

मधुरिमा रॉय

Madhurima_Roy_Dobaaraa_Duniya_Mein_2022
Credit: Wikipedia

निधि सिंह

Nidhi_Singh_Dobaaraa_Duniya_Mein_2022
Credit: Nidhi Singh (Instagram)

मायरा राजपाल

एरियन सावंती

शौर्य दुग्गल

फरीदा वेंकट

फिल्म दोबारा का बजट

फिल्म दोबारा का बजट 30 करोड़ के आसपास है।

फिल्म दोबारा की कहानी का आधार

तापसी पन्नू / अंतरा भट्ट को आज के इसी तरह के तूफान के दौरान टेलीविजन सेट के माध्यम से जुड़कर 25 साल पहले आए आंधी तूफान के दौरान मौत के साक्षी बने 12 साल के लड़के की जान बचाने का मौका मिलता है।

फिल्म ‘दोबारा’ ‘2:12’ का रिव्यु

फिल्म ‘दोबारा’ ‘2:12’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और दर्शको की इस फिल्म को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया है। तापसी और पावैल की जोड़ी थप्पड़ के बाद एक बार फिरसे दर्शको को देखने को मिली है और उन्हें वो पसंद भी आ रहे है। हालाँकि यह फिल्म कोई प्रेम कहानी नहीं थी मगर फिल्म की कहानी में लगभग सभी पहलु को दिखाया गया है।

एक बच्चा जिसकी मोत 1996 में हो जाती है और 2021 में उसी बच्चे के घर में अंतरा / तापसी अपने पति और बेटी के साथ शिफ्ट होती है। उस घर में तापसी को अनय का टीवी और वीडियो रिकॉर्डर मिलता है जिसके बाद वो उसे ऑन करती है। टीवी को ऑन करने पर उसे वो बच्चा दीखता है और कुछ ही देर में वो और वो लड़का दोनों को समझ आ जाता है कि वो दोनों एक दूसरे को देख और सुन सकते है। अंतरा उस लड़के को बोलती है कि वो अपने घर के बाहर न निकले नहीं तो वो मर जायेगा। अंतरा जैसे तैसे उसकी जान तो बचा लेती है मगर उस बच्चे की जान बचने के साथ ही अंतरा का वर्तमान बिलकुल बदल जाता है और इसके बाद कहानी और दिलचस्प होती है। फिल्म में कई तंज वाले सीन है जो आपको हसाएंगे।

फिल्म ‘दोबारा’ ‘2:12’ में जो टाइम ट्रेवल और पैरलल वर्ल्ड की थ्योरी दिखाई गयी है उसको भी काफी अच्छे तरीके से लॉजिक के साथ दिखाया गया है। 1996 में एक तूफ़ान आता है, तूफ़ान खतरनाक था इसीलिए उसकी जानकारी रेडियो पर भी दी जाती है और सबको अपने घरो में रहने के लिए कहा जाता है। इसके बाद तूफानी बिजली कैसे अनय के टीवी को पैरेलल वर्ल्ड के भविष्य काल (2021) से जोड़ देती है और भविष्य काल में तापसी उसी घर में है और उसे अनय का टीवी मिलता है और बिलकुल वैसे ही तूफ़ान की रात है जब वो टीवी को चलाती है और अनय की जान बचाती है। जब यह सभी घटनाये होती है तब समय 2:12 का था।

यह एक घटना अब एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझती है, अंतरा को उसके पति के अफेयर के बारे में पता चलता है और अंतरा को उसका सच्चा प्यार मिलता है।

फिल्म का निर्देशन और संगीत काफी अच्छा है, बहुत अच्छे से फिल्म की कहानी के साथ सिंक किया गया है। तापसी ने फिल्म ‘दोबारा’ ‘2:12’ में एक बार फिरसे कमाल का काम करके अपने चाहने वालो का दिल जीत लिया है। यदि आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखि है तो ज़रूर देखे।

रीमेक ही सही, अब बॉलीवुड अपनी घिसी पीटी कहानियो से हटके कुछ कर रहा है। उम्मीद करते है कि अगली बार टाइम ट्रेवल और पैरलल वर्ल्ड की कोई नई कहानी देखने को मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *